रायगढ़

काशीराम चौक स्थित ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, 280 ई-वाहन और लिथियम बैटरियों का मिला असुरक्षित भंडारण

Advertisement

रायगढ़। काशीराम चौक स्थित ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर में इलेक्ट्रिक वाहनों और हाई-वोल्टेज लिथियम-आयन बैटरियों के असुरक्षित भंडारण की शिकायत पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने सर्विस सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

280 इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरियां मिलीं

कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं तहसीलदार रायगढ़ शिव कुमार डनसेना तथा नायब तहसीलदार पुसौर प्रतीक देवांगन के जांच दल ने 7 अगस्त को सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन और हाई-वोल्टेज लिथियम-आयन बैटरियां असुरक्षित एवं अव्यवस्थित तरीके से रखी मिलीं।

टिन शेड में बिना पर्याप्त वेंटिलेशन के रखा था सामान

जांच में पाया गया कि इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरियों को पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था के बिना टिन शेड में रखा गया था। कई वाहन परिसर के बाहर भी खड़े पाए गए। प्रशासन ने इसे अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर स्थिति माना।

अग्नि सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं मिले

निरीक्षण के दौरान परिसर में आवश्यक अग्निशामक यंत्र, CO₂ या क्लास-डी अग्निशामक व्यवस्था, रेत की बाल्टियां अथवा अन्य प्रभावी अग्नि नियंत्रण प्रणाली उपलब्ध नहीं मिली। हाई-वोल्टेज लिथियम-आयन बैटरियों के असुरक्षित भंडारण के कारण आग लगने की स्थिति में गंभीर जनहानि और संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई गई।

पंचनामा बनाकर सेंटर किया गया सील

जांच दल ने मौके पर आधिकारिक पंचनामा तैयार किया। तकनीशियन चंद्र प्रकाश आदित्य की मौजूदगी में प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। पूरी कार्रवाई में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई गई।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जीरो टॉलरेंस

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर लोगों के जीवन को जोखिम में डालने वाली गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button