रायगढ़

रायगढ़ : जन्माष्टमी मेले के मीना बाजार पर असमंजस, अनुमति को लेकर प्रशासन के फैसले का इंतजार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था और संभावित अव्यवस्थाओं के चलते पहले नहीं मिली अनुमति, खामियां दूर करने के बाद संचालक ने दोबारा दिया आवेदन

रायगढ़। शहर के ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले के दौरान लगने वाले मीना बाजार को लेकर इस वर्ष असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मीना बाजार संचालक द्वारा अनुमति के लिए प्रशासन को दिए गए आवेदन पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य कारणों का हवाला देते हुए पहले अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद शहर में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

जन्माष्टमी मेले में उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु

रायगढ़ जिला मुख्यालय में लगने वाले ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले में जिले के अलावा आसपास के अन्य जिलों तथा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए वर्षों से मीना बाजार लगने की परंपरा रही है।

पहले अनुमति से किया गया था इनकार

पिछले कुछ वर्षों से मीना बाजार को लेकर राजनीतिक विवाद भी देखने को मिलता रहा है। इस वर्ष भी मीना बाजार लगाने के लिए संचालकों ने अनुमति प्राप्त करने के लिए प्रशासन को विधिवत आवेदन दिया था। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था और संभावित अव्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।

खामियां दूर करने के बाद दोबारा दिया आवेदन

प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद शहर में एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। वहीं, सूत्रों के अनुसार जिन खामियों के कारण पहले एनओसी नहीं दी गई थी, उन्हें दूर करने के लिए मीना बाजार संचालक द्वारा पुनः आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इस आवेदन पर प्रशासन स्तर पर विचार-विमर्श जारी है।

सख्त शर्तों के साथ अनुमति मिलने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एवं व्यवस्था से जुड़े जरूरी बिंदुओं को पूरा करने के बाद प्रशासन कुछ सख्त शर्तों के साथ मीना बाजार लगाने की अनुमति दे सकता है। सोमवार तक अनुमति मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अंतिम निर्णय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक पहलुओं की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button