रायगढ़

यूक्रेन से घर वापसी के बाद बिटिया सुमन का हुवा भव्य स्वागत…।।

सिंहघोष/रायगढ़-०६.०३.२२- आज रायगढ़ की बेटी सुमन विश्वकर्मा बहुत मुश्किलों के बाद उत्कल एक्सप्रेस से रायगढ़ पहुंची है।आपको बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध छिड़ने के बाद सुमन विश्वकर्मा यूक्रेन में फंस गई थी। यहां उनके परिवार वाले उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित थे। उनकी सफल वापसी के लिए मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात कर रहे थे।

बहुत मुश्किलों के बाद आज वापस गृह निवास किरोड़ीमल नगर पहुंची सुमन विश्वकर्मा के पिता मोहन विश्वकर्मा है। वही माता श्रीमती सुनीता मोहन विश्वकर्मा नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के काँग्रेस की तरफ से अध्यक्ष भी रह चुकी है। रायगढ़ वापसी के बाद बेटी का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत हुआ। वही उनके परिजनों में खुशी का एक अलग माहौल दिखा।

वही सुमन विश्कर्मा सुरक्षित रायगढ़ पहुँचने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया। वो अपने परिजनों से मिलकर प्रसन्न नजर आ रही थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button