छत्तीसगढ़संपर्क

सेंदरी नये पुल से बिना खनिज जांच कोयलो से भरी ट्रेलरो का आवागमन शुरू..।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोनी तुर्काडीह में है खनिज नाका लेकिन कोयला से भरी ट्रेलर सेंदरी पुल से निकल रही है।

सिंहघोष/बिलासपुर-१३.०५.२२-कोयला का खेल किसी से छुपा नही है अवैध लोडिंग के साथ अवैध कोयला एवं खनिज का कारोबार को रोकने के लिए खनिज विभाग ने तुर्काडीह पुल में जांच चौकी बनाई थी जो खनिज से सम्बंधित सभी गाड़ियों को चैक करने का कार्य करती है और अवैध परिवहन पर कार्यवाही कर भी हो रही थी लेकिन अब ये इसको रोक पाने में खनिज जांच चौकी नाकाम हो रही है क्योंकि जांच चौकी तुर्काडीह पुल में है और खनिज,कोयले से भरी वाहन सेंदरी पुल से पास हो रहे है इनकी न तो कोई जांच हो रही है और न ही किसी प्रकार की कार्यवाही इसके अलावा सरकार को राजस्व की हानि हो रही वो अलग ।

बिलासपुर जिस स्पीड से बढ़ रहा है उसी शहर के बाहर से हाइवे निकाले जा रहे है रायपुर से कोरबा जाने वाला हाइवे अब तुर्काडीह होकर नही सेंदरी होकर जाएगा जो अभी पूरा बना भी नही है लेकिन उस पर हैवी ट्रेलर का आवागमन शुरू हो गया खासकर वो कोयले के ट्रेलर जा रहे है जिनकी जांच भी नही हुई है।

जांच नही होने से अवैध कारोबार को मिल रहा है बल-:

सेंदरी पुल पर खनिज जांच चौकी न होने पर इसका फायदा कोयले का अवैध कारोबार के साथ क्षमता से अधिक लोडिंग वाले वाहनों का आवागमन हो रहा है इन अवैध कारोबार करने वालो को अब किसी जांच चौकी का डर नही है क्योंकि इस रास्ते में कोई खनिज जांच चौकी नही है जिसका फायदा अवैध कारोबार करने वाले भरपूर उठा रहे है ।

खनिज अधिकारी डी.के.मिश्रा का कहना है-:

बिलासपुर खनिज अधिकारी मिश्रा जी का कहना है कि जांच चौकी को सेंदरी ट्रासंफर करने प्रकिया की जा रही है बहुत जल्द ये कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और विधिवत सभी खनिज वाहनों की जांच शुरू हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button