कांग्रेस नेता लल्लू सिंह को किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नियुक्त…।।

सिंहघोष/रायगढ़.06.08.22.अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की सहमति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ,अमरजीत सिंह चावला
प्रभारी ( महामंत्री संगठन ) एवम सुमित्रा घृतलहरे प्रभारी महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ की अनुमति व अनुशंसा पर रायगढ़ जिला के वरिष्ट कांग्रेसी और क्षेत्र के लोकप्रिय किसान नेता लल्लू सिंह को किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस आदेशानुसार तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री ( संगठन ) अमरजीत सिंह चावला के अनुमोदन पश्चात जारी किया गया हैं। ग़ौरतलब हैं कि किसान नेता लल्लू सिंह रायगढ़ जिला में लगातार किसानों के मुद्दों को अलग-अलग मंच पर उठाते रहे हैं रायगढ़ जिले में कांग्रेस के जाने माने और लोकप्रिय नेताओं में इनका भी एक नाम आता है। लल्लू सिंह की कांग्रेस के प्रति निष्ठा और किसानों के प्रति हमेशा उनकी तत्परता झुकाव को देखते हुए उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी दी गयी हैं। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसान नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके लल्लू सिंह किसानों के कल्याण के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। लल्लू सिंह ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा की संगठन द्वारा प्रदेश कांग्रेस किसान महामंत्री पद की ज़िम्मेदारी मुझे दी गयी हैं इस विश्वास के लिए आभारी हूँ तथा निरंतर किसानों के हित के लिए कार्य करना जारी रखूँगा। वहीं किसान नेता लल्लू सिंह ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल , प्रदेश प्रभारी कांग्रेस पी.एल पुनिया , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम , उमेश नंदकुमार पटेल मंत्री , अमरजीत सिंह चावला प्रभारी महामंत्री (संगठन), रामबिलास साहु प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस
एवम सुमित्रा धृतलहरे प्रभारी महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ का हृदय से धन्यवाद किया हैं। तथा उन्होनें यह कहा हैं कि वे संगठन के विश्वास पर पूर्णतः खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार किसानों के प्रति जो अन्याय कर रही है उसपर हमेशा विरोध करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।