विधायक प्रकाश नायक ने छिछोर उमरिया,सरिया,चंघोरी,बुदबुदा सहित आधा दर्जन से अधिक बाढ़ प्रभावित ग्रामों का किया निरीक्षण….।।

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सिंहघोष/रायगढ़.15.08.22. विधायक जिसे आमजन के तकलीफों को फिक्र है ऐसा ही नजारा छिछोर उमरिया के बाढ़ राहत शिविर में विधायक प्रकाश नायक के निरीक्षण दौरान देखने को मिला।जिनको शिविर में बच्चे की तबियत खराब होने की बात पता चलते ही न केवल वहा स्वास्थ्य विभाग के नुमाइंदों को अच्छे उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए बल्कि ग्रामीणों का हालचाल जानते हुए उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया।विदित हो कि लगभग सप्ताह भर से जारी बारिश की वजह से सरिया व पुसौर क्षेत्र के लगभग 2 दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए है।जिनके राहत कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविर लगाए गए है। जहा बाढ़ प्रभावितों के रुकने व भोजन व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य टीम भी मौके पर मौजूद है। वही विधायक प्रकाश नायक विगत दो दिनों से लगातार बाढ़ क्षेत्र का दौरा करते हुए राहत कार्यों का जायजा ले रहे है।वही छिछोर उमरिया व सरिया में राहत शिविरों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रानू साहू व पुलिस अधीक्षक श्री मीणा उनके साथ रहे। जहा उन्होंने ग्राम पंचायत बोरिदा में नाव के द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
बाढ़ प्रभावितों के फसल नुकसान पर कलेक्टर से किए चर्चा
गौरतलब हो कि जहाँ पुसौर व सरिया क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक ग्राम बाढ़ से प्रभावित है। तो वही इसका खामियाजा किसानों को अपनी फसल नुक़सानी के रूप में भी उठाना पड़ा है।जिसके मुआवजे को लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों द्वारा विधायक प्रकाश नायक के समक्ष अपनी परेशानी को रखा। जिस ओर गंभीरता दिखाते हुए विधायक द्वारा कलेक्टर से इस संबंध में आवश्यक चर्चा करते की गई।वही आज के निरीक्षण में विधायक प्रकाश नायक द्वारा छिछोर उमरिया ,चंघोरी,सिंघपुरी,बारा डोली ,साल्हेओना , बोरीदा,सहित बुदबुदा में संचालित राहत शिविरों का जायजा लिया गया।






