वृद्धाश्रम पहुंचे नगर कोतवाल एस.एन.सिंह..


सिंहघोष/रायगढ़ आज शाम करीब 7 बजे शहर के नगर कोतवाल एस एन सिंह शहर की प्रख्यात समाजिक संस्था रिहैब फाउंडेशन के द्वारा संचालित बड़े रामपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे।। वहां आश्रम संचालक श्रीमती जस्सी फिलिप के साथ आश्रम में रह रहे बेसहारा बुजुर्गों को कोरोना नामक संक्रामक बीमारी से बचाव के तौर तरीके समझाए,उन्हें बताया कि कोविड 19 कोरोना कितनी भयानक संक्रामक बीमारी है इससे बचाव का एक मात्र तरीका सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिग के साथ व्यक्तिगत साफ-सफाई रखना है।। इसके लिए मास्क को आवश्यक रूप से पहनना और साबुन या सेनेटाइजर से हर आधे एक घण्टे के बीच हाँथ साफ रखना जरूरी है।।

नगर कोतवाल की बातों को गम्भीरता से सुनने के बाद आश्रम में रह रहे बुजुर्गों और कर्मचारियों ने उस पर अक्षरशः पालन करने का आश्वाशन दिया।। इधर नगर कोतवाल ने अपने साथ लाई सहायता समाग्री(राशन और सेनेटाइजर) जो हेल्पेज इंडिया के सुधाकर विश्वास के द्वारा आश्रम के लिए भेजा गया था उसे प्रदान किया गया।। इसके अलावा उन्होंने आश्रम कर्मियों को अतिरिक्त किट भी प्रदान किया।। वही नगर कोतवाल एस एन सिंह ने आश्रम से जुड़े प्रत्येक लोगों को मास्क भी वितरित किया।।