छत्तीसगढ़संपर्क

पुलिस चेंकिंग के दौरान लगभग 21 लाख रूपये मूल्य के करीब 30 किलो चांदी की पायल एवं करधन जप्त…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/बिलासपुर-09.09.23-दिनांक 09-09-2023 को पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023/24 व कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को मददेनजर रखते हुए बिलासपुर जिले के सभी थाना प्रभारियों को चेंकिंग पाईट लगाकर बाहर राज्य/क्षेत्र से आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग करने के निर्देश प्राप्त हुए थे जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामिण श्री राहुल देव शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर महाराणा प्रताप चैक एवं राजीव गांधी चैक में सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक आर्टिका कार क्रमाक सीजी 10 एक्स 2100 में 496 नग चांदी की पायल 71 नग चांदी का करधन का सेट वजनी लगभग 30 किलो कीमती करीब 21 लाख रूपये मिला मौके पर मोहित पटेल पिता दिलीप पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी कमल विहार रायपुर से उक्त चांदी के आभुषण के संबंध में पुछताछ की गई तो मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश नही करने पर धारा 102 जा.फौ का इस्तगासा क्रमांक 03/2023 तैयार कर जप्त किया गया है। वैधानिक कार्यवाही की जाती है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप आर्य,उपनिरीक्षक अजहरउद्दी,सहायक उपनिरीक्षक अमृत साह,नरेन्द्र डिकसेना,चितगोविंद दुबे, प्रधान आरक्षक जगदीश राठौर,आरक्षक सोनू पाल, अविनाश कश्यप, देवेन्द्र दुबे,राजेश नारंग,पुन्नी खाण्डे महेन्द्र सोनकर,इन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button