अंतर्राष्ट्रीय वृद्धाजन दिवस के अवसर पर असीम छाया वृद्ध आश्रम पहुँच सुषमा प्रकाश नायक ने बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद….।।

सुषमा प्रकाश नायक ने असीम छाया वृद्धआश्रम में निवासरत बुजुर्गों को शाल-श्रीफल देकर किया सम्मानित…।।
आश्रम में निवासरत,निराश्रित वरिष्ठजन सुषमा प्रकाश नायक को अपने बीच पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर दिखी मुस्कान..।।
सिंहघोष/रायगढ़-01.10.23- 1अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के उपलक्ष में आज रायगढ़ में स्थित असीम कृपा फाउंडेशन द्वारा संचालित असीम छाया वृद्धा आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धाजन दिवस का आयोजन किया गया। असीम कृपा फाऊंडेशन के तत्वाधान में असीम छाया वृद्ध आश्रम का संचालन किया जा रहा है यह संस्था बीते 4 सालों में समाज कल्याण के क्षेत्र में एक नवीन कीर्ति स्थापित करने में सफल रहा है यह संस्था भारत सरकार द्वारा पंजीकृत है तथा भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा भी संस्था को मान्यता दिया गया है साथ ही भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय की तमाम नियम एवं शर्तों एवं गाइडलाइन के अनुसार समाज कल्याण क्षेत्र में कार्यरत है बीते 4 वर्षों समाज के सबसे बहिष्कृत वर्ग तृतीयलिंग समुदाय के लिए भी विशेष कल्याणकारी उपाय के साथ उनके विकास उत्थान एवं कल्याण के क्षेत्र में कार्य किया गया है।
असीम कृपा फाउंडेशन उनके बेहतर कार्य को देखते हुए राज्य योजना आयोग में भी संस्था को टास्कफोर्स समिति स्थान दिया गया है तथा संस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी नियमों का पालन करते हुए असहाय निशक्त वरिष्ठजनों की सेवा के लिए असीम छाया वृद्ध आश्रम का संचालन किया जा रहा है यह संस्था रायगढ़ के बोईरदादर में स्थित है आज आश्रम में सुषमा प्रकाश नायक द्वारा आकर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में असहाय निशक्त वरिष्ठ जनों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया इस दौरान वरिष्ठ जनों में बेहद खुशी और मुस्कान देखने को मिला वरिष्ठजनों ने सुषमा प्रकाश नायक को खूब आशीर्वाद और स्नेह दिया सुषमा प्रकाश नायक ने अपने उद्बोधन में संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए असीम कृपा फाउंडेशन द्वारा संचालित असीम छाया वृद्धआश्रम के पदाधिकारी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज के लिए यह उत्तम कार्य के लिए और प्रेरित किया और उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जन के सम्मान के लिए एक दिन नहीं होता हमें सदैव उनके सम्मान और उनका ख्याल रखना चाहिए संस्था द्वारा किए जा रहे वरिष्ठजन की सेवा उनकी देखभाल एवं कार्य को देखकर सुषमा प्रकाश नायक भी बेहद खुश होकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया तथा जल्द ही उनके कल्याण के लिए हर संभव मदद करने की घोषणा भी की सुषमा प्रकाश नायक को बुजुर्गों ने भी बहुत आशीर्वाद दिया तथा संस्था के पदाधिकारी ने भी उनका सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अमूल्य समय देने हेतु आभार प्रकट किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुषमा प्रकाश नायक वरिष्ठ महिला पत्रकार सुरजीत कौर संस्था के संस्थापक एवं संचालक श्री सुदीप मंडल रंजीत चौहान तथा प्राथमिक सदस्य पूजा शाह प्रिया तथा अन्य सभी सहयोगी मौजूद रहे।