देश विदेश

रायपुर में स्कॉर्पियो से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार

Advertisement

नाली में फंसी स्कॉर्पियो की स्थानीय लोगों ने ली तलाशी, वाहन में भारी मात्रा में गांजा मिलने पर पुलिस को दी सूचना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाली में फंसी स्कॉर्पियो वाहन से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आई है। वाहन में गांजा होने का पता पुलिस की कार्रवाई के दौरान नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के शक के बाद चला। सूचना मिलने पर डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया।

नाली में फंसी थी स्कॉर्पियो

जानकारी के अनुसार सुबह महासमुंद पासिंग सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो डीडी नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाली में फंस गई थी। वाहन फंसने के बाद चालक उसे निकालने का प्रयास कर रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर आसपास के लोगों को शक हुआ।

तलाशी में मिला भारी मात्रा में गांजा

स्थानीय लोगों ने संदिग्ध स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसके अंदर बड़ी मात्रा में गांजा मिला। गांजा मिलने के बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि वाहन का नंबर CG 06 HE 9900 है।

पुलिस ने वाहन और गांजा किया जब्त

सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो तथा उसमें रखे गांजे को अपने कब्जे में ले लिया। बरामद गांजे की मात्रा करीब 5 क्विंटल बताई जा रही है। पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थ का वजन और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

ड्राइवर मौके से फरार

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्कॉर्पियो का चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे रायपुर में किसे पहुंचाया जाना था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button