छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : CBG इकोसिस्टम में देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़, केंद्र सरकार से मिली 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास को मिली नई गति

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य में कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) इकोसिस्टम के विकास के लिए किए जा रहे नवाचारों और प्रभावी प्रयासों को देखते हुए भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना (SASCI) 2026-27 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है।

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है, जिसे इस योजना के तहत CBG क्षेत्र में प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। यह उपलब्धि राज्य में जैव ईंधन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे तेज विकास को दर्शाती है।

किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जैव ईंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ तेजी से राष्ट्रीय पहचान बना रहा है। कम्प्रेस्ड बायोगैस परियोजनाएं कृषि अवशेषों के बेहतर उपयोग, रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

नई CBG नीति से कृषि और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति कृषि, ऊर्जा और पर्यावरण क्षेत्र में परिवर्तनकारी साबित होगी। इससे कृषि अवशेषों का वैज्ञानिक उपयोग सुनिश्चित होगा और किसानों को अतिरिक्त आय का नया माध्यम मिलेगा।

उन्होंने बताया कि पराली और अन्य जैव अवशेषों के बेहतर प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए हरित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऊर्जा विभाग और बायोफ्यूल प्राधिकरण को मिली बधाई

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button