Korba Elephant News : नेशनल हाईवे पर जंगली हाथी ने डाला डेरा, घंटों थमा यातायात; लोगों में मचा हड़कंप

कोरबा। कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगल और खेतों के बाद अब हाथियों की मौजूदगी नेशनल हाईवे तक पहुंचने लगी है। इससे वन विभाग के साथ-साथ सड़क से गुजरने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
चोटिया-चिरमिरी मार्ग पर पहुंचा हाथी
ताजा मामला चोटिया-चिरमिरी मार्ग का है, जहां एक जंगली हाथी अचानक नेशनल हाईवे पर पहुंच गया और सड़क पर ही डेरा डाल दिया। हाथी को सड़क पर देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
हाईवे पर थमा यातायात
जंगली हाथी के सड़क पर मौजूद रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सुरक्षा को देखते हुए वाहन चालकों ने दूरी बनाए रखी, जिसके चलते हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
वन विभाग की चुनौती बढ़ी
कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती को बढ़ा रही है। हाईवे तक हाथियों के पहुंचने से हादसे की आशंका भी बनी रहती है। वन विभाग द्वारा हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।






