रायगढ़

Operation Aghaat : रायगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे में 18 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

Advertisement

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पिछले 48 घंटे में बड़ी कार्रवाई की गई। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 18.1632 किलोग्राम गांजा, प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और टैबलेट बरामद करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रेलवे स्टेशन के पास 15 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास कोतवाली पुलिस, साइबर सेल और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 15.1632 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

नशीले इंजेक्शन और टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और टैबलेट बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

लैलूंगा में 3 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

इसी अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए 3 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

नशे के कारोबार पर पुलिस की लगातार नजर

एडिशनल एसपी अनिल सोनी और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में चल रही इन कार्रवाइयों से पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त रुख का संकेत दिया है। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button