रायगढ़

“इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग” एसपी रायगढ व एसपी झारसुगुड़ा ने की मीटिंग..। मीटिंग में बृजराजनगर उपचुनाव शांतिपूर्ण कराने व अवैध मादक पदार्थो पर नकेल कसने पर हुई चर्चा….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़.25.05.22.दिनांक 25/05/2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीना एवं पुलिस अधीक्षक झारसुगुड़ा श्री राहुल जैन के मध्य इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग पर अगामी बृजराजनगर उपचुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा राज्य के पुलिस अधिकारियों के मध्य नक्सली समस्या, मादक पदार्थों की तस्करी एवं कई गंभीर मुद्दों पर आपसी समन्वय के लिये समय-समय पर इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग (Interstate coordination Meet) आयोजित किये जाते रहे हैं। इसी क्रम में आज एसपी आफिस में दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों के बीच मीटिंग आयोजित किया गया था। मीटिंग में एसपी श्री राहुल जैन झारसुगुड़ा द्वारा गामी बृजराजनगर उपचुनाव को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने दोनों जिलों की समीओं पर अवैध शराब एवं हथियारों की विशेष निगरानी आदि मुद्दे रखा गया। इस संबंध में एसपी रायगढ़ श्री अभिषेक मीना द्वारा उड़ीसा से लगे सीमावर्ती क्षेत्र मे सीसीटीवी युक्त चेक पोस्ट पर निगरानी के साथ क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग तथा सूचना संकलन के जरिये सभी गतिविधियों पर निगाह रखे होने की जानकारी दिए गए तथा दोनों जिलों के इंटेलिजेंस शेयरिंग के साथ आपसी समन्वय बनाये रखना बताये। मीटिंग पर एडिशनल एसपी लखन पटले,प्रभारी सीएसपी श्री दीपक मिश्रा,एसडीपीओ बृजराजनगर श्री गुप्तेश्वर भोई, रेंगाली थाना इंचार्ज श्रीमती के.समरिया उपस्थित थी ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button