देश विदेश

बंगाल की खाड़ी में पनामा का कार्गो शिप डूबा, 24 क्रू मेंबर थे सवार; बचाव अभियान जारी

Advertisement

पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर हुआ हादसा, जहाज ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था

भुवनेश्वर। ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में शनिवार को पनामा के झंडे वाला एक कार्गो शिप डूब गया। अधिकारियों के मुताबिक जहाज पर कुल 24 क्रू मेंबर सवार थे। यह जहाज ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर की ओर जा रहा था।

भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। आसपास मौजूद अन्य जहाजों को भी राहत एवं बचाव कार्य में सहायता के लिए अलर्ट किया गया है।

एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के बाद कितने क्रू मेंबर को सुरक्षित बचाया जा सका है। अधिकारी के अनुसार जहाज पर सवार अधिकांश क्रू मेंबर चीनी नागरिक थे। बताया गया है कि जहाज शुक्रवार को ओडिशा तट से रवाना हुआ था।

सोमालिया में कार्गो शिप से छह भारतीयों के अपहरण की घटना

इसी बीच सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास एक अन्य कार्गो शिप से छह भारतीय नागरिकों के अपहरण की घटना भी सामने आई है। सोमालिया के एक अधिकारी के अनुसार, समुद्री लुटेरों ने इस सप्ताह की शुरुआत में कैमरून के झंडे वाले कार्गो शिप M/V LUTUF को अपने कब्जे में ले लिया।

जहाज के 10 सदस्यीय क्रू में छह भारतीय नागरिक शामिल बताए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पोलर मूवमेंट शिपिंग के स्वामित्व वाले इस जहाज को पुंटलैंड के इयल जिले में मर्राया से करीब 3.5 नॉटिकल मील दूर कब्जे में लिया गया और बाद में नुगाल तट की ओर ले जाया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button