छत्तीसगढ़

हाय-हाय गर्मी : पानी में मस्ती के बाद धूल लगाकर धूप से बचाव कर रहे हाथी, वायरल VIDEO ने खींचा ध्यान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
छत्तीसगढ़ के कटघोरा वनमंडल से हाथियों का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जलाशय में करीब 13 हाथियों का झुंड एक साथ पानी में उतरकर गर्मी से राहत लेता नजर आया।

उमेश यादव-  कोरबा। छत्तीसगढ़ के कटघोरा वनमंडल से हाथियों का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐतमा नगर परिक्षेत्र के सलिहाभाठा जलाशय में करीब 13 हाथियों का झुंड एक साथ पानी में उतरकर गर्मी से राहत लेता नजर आया। हाथियों की यह प्राकृतिक अठखेलियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

पानी में खेलते दिखे हाथी, धूल उड़ाकर भी किया बचाव
वायरल वीडियों में कुछ हाथी जलाशय के पानी में देर तक मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि कई हाथी किनारे पर खड़े होकर अपनी सूंड से धूल और मिट्टी उड़ाकर शरीर पर डालते नजर आते हैं। यह हाथियों का स्वाभाविक व्यवहार है, जिससे वे शरीर को ठंडा रखने और कीड़ों से बचाने की कोशिश करते हैं।

कटघोरा वनमंडल में सक्रिय है बड़ा झुंड
जानकारी के अनुसार, कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में इस समय करीब 50 हाथियों का झुंड मौजूद है। वन विभाग लगातार उनके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की जनहानि या मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति न बने।

ग्रामीणों के लिए जारी किया गया अलर्ट
वीडियो आने के बाद वन विभाग ने आसपास का गांवों के लोगों से जंगल और जलाशय के आसपास अनावश्यक रुप से नहीं जाने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए सतर्कता बरतना बेहद जरुरी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button