छत्तीसगढ़

वडनगर से काशी तक जन, जल एवं सेवा संकल्प बाइक यात्रा का रायगढ़ में स्वागत, धरमजयगढ़ में दो दिन रहा पड़ाव

Advertisement

हाटी में स्वागत के बाद धरमजयगढ़ में लाभार्थी सम्मेलन, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण; पत्थलगांव से झारखंड के लिए रवाना हुआ यात्रा दल

हाटी पहुंची वडनगर-काशी बाइक यात्रा

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी तक निकली ‘जन, जल एवं सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का रायगढ़ जिले के हाटी में स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा दल का स्वागत किया।

योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद और जल संरक्षण पर जोर

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने का उद्देश्य बताया गया। इसके साथ ही जल संरक्षण, नदी-तालाबों के पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन और ‘कैच द रेन’ जैसे अभियानों के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही गई।

सेवा गतिविधियों से जुड़ा रहा धरमजयगढ़ पड़ाव

धरमजयगढ़ में यात्रा दल ने दो दिनों तक पड़ाव किया। इस दौरान लाभार्थी सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। 2 अक्टूबर को अटल बिहारी वाजपेयी और महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण भी किया गया।

देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया यात्रा का उद्देश्य

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक 1500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों से मिलना, उनके अनुभव जानना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को समझना है। उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े अभियानों के प्रति युवाओं और ग्रामीणों को जागरूक करने की बात भी कही।

राधेश्याम राठिया ने राष्ट्रीय एकता पर दिया जोर

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि यात्रा गुजरात से उत्तर प्रदेश तक अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के लिए प्रेरित करने की बात कही।

रामू रोहरा बोले—सेवा और संकल्प से जुड़ी यात्रा

संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने कहा कि यह सामान्य बाइक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संकल्प से जुड़ी यात्रा है। उन्होंने वडनगर और काशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जोड़ते हुए युवाओं के लिए सेवा को प्रमुख उद्देश्य बताया।

जिला अध्यक्ष ने बताया ऐतिहासिक दिन

भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि वडनगर से काशी तक की यात्रा का रायगढ़ जिले के हाटी और धरमजयगढ़ से होकर गुजरना संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने धरमजयगढ़ में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण का उल्लेख करते हुए यात्रा दल के युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

पत्थलगांव से झारखंड के लिए रवाना हुआ कारवां

रायगढ़ जिले में निर्धारित गतिविधियां पूरी होने के बाद सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ यात्रा दल को पत्थलगांव के लिए रवाना किया गया। यहां से बाइक यात्रा झारखंड के लिए आगे बढ़ी।

भाजयुमो ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा कि सेवा के संकल्प के साथ निकली यात्रा का पड़ाव रायगढ़ जिले में रहा और भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में इसका स्वागत किया गया। उन्होंने आयोजन में सभी मंडलों के पदाधिकारियों की सहभागिता का उल्लेख करते हुए सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

स्वागत कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

हाटी में आयोजित कार्यक्रम में रामू रोहरा, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुरेन्द्र बेसरा, महामंत्री जतीन साव, गोकुल यादव, अनिल सरकार, लीनव राठिया, शिशुपाल, हरिश्चंद्र राठिया, टीकाराम पटेल, नरेश पंडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button