छत्तीसगढ़

पत्थलगांव में मोबाइल दुकान चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 12 मोबाइल सहित डेढ़ लाख का सामान बरामद

Advertisement

टेक्निकल टीम ने चोरी का मोबाइल किया ट्रेस, सुराग के आधार पर विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया

पत्थलगांव। न्यू लक्ष्मी मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले का पत्थलगांव पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की टेक्निकल टीम ने चोरी किए गए एक मोबाइल फोन को ट्रेस कर अहम सुराग जुटाए। इसके आधार पर पुलिस ने पत्थलगांव क्षेत्र में दबिश देकर एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

12 मोबाइल सहित करीब 1.50 लाख का सामान बरामद

पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर 12 मोबाइल फोन सहित करीब 1 लाख 50 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे थे चोर

जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव निवासी स्वनील सोनी ने 10 सितंबर 2026 को थाना पत्थलगांव में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 9 और 10 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे।

चोरों ने दुकान से नए-पुराने मोबाइल फोन समेत विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर दिया था। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 34 हजार 300 रुपये बताई गई थी।

तकनीकी जांच से पुलिस को मिला अहम सुराग

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी टीम ने चोरी किए गए एक मोबाइल फोन को ट्रेस किया। मोबाइल से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने पत्थलगांव क्षेत्र में दबिश दी और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा।

पूछताछ में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की गई। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया।

मामले में थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 201/2026 के तहत धारा 305(ए), 331(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button