छत्तीसगढ़संपर्क

ग्रामीणों और जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए नक्सलियों ने लगाया था 5 किलो वजनी कुकर बम…। बी.डी.एस टीम ने किया डिफ्यूज…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/नारायणपुर- 17.05.22-

दिनांक 17.05.2022 के सुबह करीबन 06:30 बजे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात माओवादी नक्सलियों द्वारा साप्ताहिक बाजार ओरछा ड्यूटी में लगने वाले जवानों एवं आम लोगों के जान माल को हानि पहुॅचाने एवं आम लोगो में भय पैदा करने की नियत से साप्ताहिक बाजार स्थल ओरछा के निकट तालाब पार के ऊपर टेकरी में महेश कोर्राम के घर के पास 01 नग कुकर बम प्लांट किया गया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आईपीएस श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के द्वारा थाना प्रभारी ओरछा के नेतृत्व में 16वीं बटालियन सीएएफ एवं नारायणपुर बीडीएस टीम को घटनास्थल रवाना किया गया। जिसपर संयुक्त बीडीएस टीम ने कार्यवाही करते हुए करीबन 5 किलो वजनी कुकर बम रिकवर कर मौके पर ही डिफ्युज किया गया। अज्ञात माओवादी नक्सलियों के विरुद्ध थाना ओरछा, जिला नारायणपुर में अपराध क्रमांक 09/2022 धारा 4.5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button