छत्तीसगढ़

कांकेर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा, 6.5 लाख के जाली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नकली नोट छापने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने घर में ही 500-500 रुपये के नकली नोट छाप रहा था।

नए बस स्टैंड इलाके से आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड क्षेत्र में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 500-500 रुपये के बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

घर में प्रिंटर से छापता था नकली नोट

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने घर में प्रिंटर और अन्य उपकरणों की मदद से नकली नोट तैयार करता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था और जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसने नकली नोट छापने की योजना बनाई थी।

छापेमारी में बरामद हुए उपकरण

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर में छापा मारा, जहां से नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए जा रहे प्रिंटर और अन्य उपकरण जब्त किए गए।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी अकेले इस काम को अंजाम दे रहा था या उसके साथ कोई और भी शामिल था।

पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच

कांकेर पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकली नोट कहां-कहां खपाए गए और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button