रायगढ़

रनभांठा के महेन्द्र मिश्रा की मौत मामले में चार व्यक्तियों पर हत्या का अपराध दर्ज….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मृतक के पिता ने बेटे की हत्या होने की जताई थी आशंका….। मर्ग जांच में हत्या का खुलासा….।।

सिंहघोष/रायगढ़-28.8.21- दिनांक 19.08.2021 को दोपहर थाना पुसौर अन्तर्गत रनभांठा में रहने वाले महेन्द्र मिश्रा की मृत्यु बालाजी मेट्रो अस्पताल चक्रधरनगर में हुई थी। मृतक के पिता द्वारा उसके पुत्र की मृत्यु के संबंध में ग्राम रनभांठा के सरपंच पति राज कुमार छत्तर एवं परिवारवालों के मारपीट से महेन्द्र की मृत्यु के संबंध में संदेह व्यक्त कर जिला पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच तक संयम बरतने के निर्देश देते हुए मृतक के पिता को सांत्वनादे उन्हें उचित कार्यवाही का भरोसा दिया था। घटना के संबंध में मर्ग जांच उपरांत मृतक के शव का पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें मृतक महेन्द्र मिश्रा के शरीर पर आई चोंटो को ठोस,नुकीली वस्तु से आई चोट के कारण लेख किया गया है11। मर्ग जांच पर गवाह के कथन पर यह बात सामने आई कि मृतक महेन्द्र मिश्रा सरपंच पति राज कुमार छत्तर के द्वारा ग्राम रनभांठा में कराये जा रहे विकास कार्यो को लेकर पहले से विरोध करता था जिसके कारण राजकुमार छत्तर हमेशा महेन्द्र से रंजीश रखता था कि दिनांक 19.08.21 के लगभग 11:30 बजे विकास कार्यो को लेकर टोका-टाकी करते हुये राज कुमार छत्तर के घर बैठक कमरा में जाकर महेन्द्र विरोध जताया जिसको लेकर दिनांक 19.08.21 के दोपहर 12 बजे करीब राज कुमार छत्तर,उसका भाई जन्मजय छत्तर और गंगाराम छत्तर व सरपंच पति राज कुमार छत्तर का मित्र चैतन रात्रे सभी साकिनान रनभांठा थाना पुसौर महेन्द्र मिश्रा को मारपीट किये, जिसकी ईलाज दौरान मौत हो गई। मर्ग जांच पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 186/2021 धारा 302,34 ता.हि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुसौर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button