राज्य

लॉकडाउन में हो रही राशन की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही..

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-29 मार्च। लॉकडाउन में हो रही राशन की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही की है। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने तीन बड़ी दुकानों पर आज दबिश दी। जिसमें होटल गणगौर के संचालक द्वारा पिछे के दरवाजे से सामान बेचा जा रहा था जो कि नियमो का उल्लंघन है लिहाजा इस होटल  को सील कर दिया गया है। होटल संचालक द्वारा  लॉक डाउन का उल्लंघन पाये जाने पर धारा 188 के तहत की गई कार्रवाई भी की गई है। वंही  शिवसखी ट्रेडर्स रामनिवास टॉकीज़ रोड में लहसुन को तौला गया तो बताई गई मात्रा से कम निकला, याने तौल में डंडी मारी जा रही थी। वंही रामनिवास टॉकीज़ रोड में संचालित आर एस इंटरप्राइजेस में बिना एम आर पी के ड्राई फ्रूट,अचार, पापड़ इत्यादि सामानों को बढ़ी कीमत में दिया जा रहा था साथ ही वजन भी कम निकला जिस पर  दोनों दुकानों के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button