छत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh News: मांड नदी में डूबा हाथी का शावक, मई में शावकों की पांचवीं मौत से वन विभाग चिंतित

Advertisement
रायगढ़ जिले के खरसिया रेंज स्थित गुर्दा गांव में मांड नदी में डूबने से हाथी के शावक की मौत हो गई। मई महीने में डूबने से पांचवीं शावक मौत के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों के संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। खरसिया वन परिक्षेत्र के गुर्दा गांव के पास मांड नदी में डूबने से एक हाथी के शावक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने वन अमले की चिंता बढ़ा दी है।

मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी
मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया रेंज अंतर्गत मांड नदी स्थित गुर्दा गांव के समीप हाथियों का एक दल विचरण कर रहा था। इसी दौरान एक शावक नदी के गहरे पानी में फंस गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।

ऐसे मामलों से वन विभाग अलर्ट मोड पर
बताया जा रहा है कि, क्षेत्र में इन दिनों करीब 50 हाथियों का दल सक्रिय है। चिंताजनक बात यह है कि, मई महीने के दौरान ही डूबने से पांच हाथी शावकों की मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है और हाथियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

मामले की जांच जारी
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, शावक की मौत के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही हाथियों के सुरक्षित विचरण और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button