रायगढ़

लैलूंगा बाजार में सक्रिय झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, 5 महिलाएं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

रायगढ़। जिले के लैलूंगा साप्ताहिक बाजार में महिलाओं और ग्रामीणों को निशाना बनाकर झपटमारी व पाकेटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चैन, वारदात में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल फोन सहित करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

बाजार में सेवानिवृत्त शिक्षिका बनीं शिकार

पीड़िता मरियम टोप्पो (67), निवासी इमलीपारा लैलूंगा, ने पुलिस को बताया कि 13 जून को वह अपने पति के साथ लैलूंगा साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से करीब एक तोला वजनी सोने की चैन झपट ली। घटना के बाद उन्होंने आसपास कुछ संदिग्ध महिलाओं को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

महिला आरक्षक की सतर्कता से मिला पहला सुराग

बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग और रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साप्ताहिक बाजारों में सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया था। सूचना मिलते ही बाजार में ड्यूटी पर मौजूद महिला आरक्षक पूनम साहू ने ग्रामीणों की मदद से संदिग्ध महिला मंगरीता गिरी को पकड़ लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दीपक गिरी को भी हिरासत में लिया।

बलरामपुर से आता था संगठित गिरोह

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र से इको वाहन क्रमांक CG 30 J 8035 में लैलूंगा पहुंचे थे। यह गिरोह ग्रामीण बाजारों और मेलों में संगठित तरीके से झपटमारी और पाकेटमारी की वारदातों को अंजाम देता था।

जशपुर में छिपे मिले अन्य आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के बाद गिरोह के अन्य सदस्य जशपुर में परिचितों के यहां छिप गए थे। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर पुलिस से समन्वय स्थापित कर देर रात दबिश दी गई। इस कार्रवाई में रीला गिरी, राजमोह

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button