Uncategorised

Raipur Chaturmas 2026 : 18 साल बाद रायपुर में होगा मुनि संघ का वर्षायोग, ‘विद्यावंशी चातुर्मास’ का भव्य आयोजन

Advertisement

आचार्य समय सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में होगा आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर है। करीब 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रायपुर की पावन धरा पर मुनि संघ के सानिध्य में वर्षायोग का सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है। परम पूज्य आचार्य भगवन 108 विद्यासागर महाराज की प्रेरणा और वर्तमान आचार्य समय सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से ‘विद्यावंशी चातुर्मास 2026’ का आयोजन श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में किया जाएगा।

रायपुर बनेगा धर्म-साधना का केंद्र

रायपुर में 108 मुनि आगम सागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में होने वाला यह चातुर्मास धर्म, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। आयोजन का भव्य शुभारंभ 19 जुलाई 2026 को मुनि आगम सागर महाराज के मंगल प्रवेश के साथ होगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाने के लिए सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मुनि श्री के आगमन को लेकर समाज में उत्साह

श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी नरेंद्र जैन गुरुकृपा एवं अध्यक्ष संजय नायक जैन ने बताया कि मुनि संघ के आगमन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। चातुर्मास के दौरान विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

तैयारियों को लेकर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक

‘विद्यावंशी चातुर्मास 2026’ की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार 12 जुलाई को सुबह 9 बजे श्री विद्यासागर हॉल, मालवीय रोड में सकल दिगंबर जैन समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शहर के विभिन्न दिगंबर जैन मंदिरों के प्रमुख, समाज के वरिष्ठजन, महिला मंडल की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। बैठक में चातुर्मास की व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button