Uncategorised

सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, MCX पर रिकॉर्ड टूट

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में जारी मंदी और आर्थिक अनिश्चितताओं का सीधा असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी में ₹4,500 से अधिक की ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली, जबकि सोना भी ₹2,500 से ज्यादा टूटकर खुला। कारोबार की शुरुआत से ही दोनों धातुएं दबाव में रहीं।

MCX पर सोना-चांदी में बड़ी गिरावट

MCX पर अगस्त फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट के तहत सोना ₹2,517 (करीब 1.65%) की गिरावट के साथ ₹1,49,926 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव ₹1,52,443 रहा।

वहीं चांदी के जुलाई फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में ₹4,519 (करीब 1.89%) की भारी गिरावट दर्ज हुई। चांदी ₹2,34,009 प्रति किलोग्राम पर खुली, जबकि पिछला बंद स्तर ₹2,38,528 था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 11 हफ्ते के निचले स्तर पर सोना

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतें लगातार दबाव में हैं और यह करीब 11 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसका प्रमुख कारण अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव माना जा रहा है।

इस तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे वैश्विक महंगाई की चिंता बढ़ गई है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रखने की संभावना भी मजबूत हो गई है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं पर पड़ा है।

इंटरनेशनल मार्केट में भी दबाव जारी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1.8% गिरकर 4,187.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो 23 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर है।

अमेरिकी सोना वायदा भी 1.7% गिरकर 4,213.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं हाजिर चांदी 1.5% टूटकर 64.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

डॉलर में मजबूती के चलते अन्य मुद्राओं में सोना-चांदी खरीदना महंगा हो गया है, जिससे वैश्विक मांग प्रभावित हुई है और कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button