रायगढ़

न्यायालय के बाहर दिवंगत महिला पार्षद को दी गई श्रद्धांजलि…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़ी संख्या में जमा हुए नागरिकों ने दिवंगत पार्षद संजना शर्मा को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की…।।

सिंहघोष/रायगढ़-०३.०४.२२- बीते दो दिन पूर्व एक पोर्टल संचालक अमित पांडे के भयादोहन से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने वाली कांग्रेस की लोकप्रिय महिला पार्षद संजना शर्मा को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

इस क्रम में आज शाम 7 बजे वार्ड क्रमांक 26 और 27 के नागरिकों के अलावा शहर के दूसरे अन्य वार्डो से आए करीब 100 की संख्या में लोगों ने जिला सत्र न्यायालय भवन के बाहर न्याय की देवी की मूर्ति के सामने दिवंगत पार्षद संजना शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने पहले केंडल मार्च निकाला और वापस मूर्ति के सामने आ खड़े हुए। यहां उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत महिला पार्षद संजना शर्मा को श्रद्धाजंलि दी। फिर उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपी विवादित वेब पोर्टल संचालक अमित पांडे को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग करते हुए, जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ से अपील की कि वे न्यायालय में आरोपी के पक्ष में किसी भी प्रकार की पैरवी न करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button