रायगढ़विविध

“पौधे प्रकृति के प्राणवायु हैं”:- संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- 23 जून 2021। रायगढ़ नगर की प्रतिष्ठित जनसेवी संस्था जनकारवां द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने अनोखी पहल शुरू की गई है जिसका आगाज़ 5 जून पर्यावरण संरक्षण दिवस के दिन किया गया था।इसकी आगामी कड़ी में आज जनकारवां एवं द्रौपदी रामदास फाउंडेशन के द्वारा स्थानीय सत्तीगुड़ी चौक में इच्छुक लोगों को पौधा गोद देकर उसे संवर्धित एवं संरक्षित रखने तथा उसे अपने परिवार का एक सदस्य मानकर बड़े होने तक आवश्यक देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के प्रसिद्ध समाजसेवी सुशील रामदास,संजीवनी नर्सिंग होम के संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल के द्वारा श्रीफल फोड़कर की गई।

अपने व्यस्ततम शेड्यूल होने के बावजूद भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए रायगढ़ जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह जी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर बादाम के पौधे को गोद लेने की औपचारिकता निभाई व पौधे का नाम “स्पंदन”रखा व वहाँ उपस्थित मीडिया के माध्यम से उन्होने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में जनकारवां की पूरी टीम को बधाई देते हुए इस अनूठी पहल की प्रशंसा की।

नई पीढ़ी में दिखा जबरदस्त उत्साह:– आज के कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोगों ने पौधे गोद लेने में रुचि दिखाई ख़ासकर नई पीढ़ी कहे जाने वाले युवा वर्ग में पर्यावरण संरक्षण के लिए खासा उत्साह दिखाई दिया।जनकारवां के इस कॉन्सेप्ट को सराहते हुए सुश्री नेहा तिवारी ने कहा कि यूं तो हम अक्सर ख़रीद कर अपने घरों में सजावट के लिए या फिर उपयोगी जान पौधे लगाते व देखभाल करते ही हैं लेकिन आज पहली बार किसी पौधे को गोद लेने वाली मुहिम का हिस्सा बनकर प्रकृति के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर रही हूँ।

🔴आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा:-

थैंक यू जनकारवां,आज मेरे मरहूम वालिद की याद में यह पौधा लगाकर मुझे ताउम्र का सुकून मिला है:-शेख सलीम नियारिया पूर्व सभापति…

मैं इस पौधे को अपने दिवंगत दादाजी का नाम देकर फिर से एकबार उनका सान्निध्य महसूस करूँगा :-जगजोत सिंह भल्ला (स्कूली छात्र)

मेरा कोई भाई नहीं है,यह आम का पौधा (जनम) आज से मेरा भाई है और यह हमारे परिवार का एक सदस्य कहलायेगा :- स्नेहा वैष्णव (महाविद्यालयीन छात्रा)

इस कार्यक्रम के उद्देश्य को सफल बनाने में प्रसिद्ध समाजसेवी द्वय पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं सुशील रामदास अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही जनकारवां की टीम नरेंद्र चौबे,प्रदीप श्रृंगी,नवरतन शर्मा,अंचल चौहान, नवीन बैरागी,यशवंत खेडुलकर,विकास पाण्डे एवं अन्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किये जा रहे इस प्रयास को सफल बनाने लोगों से अपील की ताकि भविष्य हमारा सुरक्षित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button