रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 10-11 जून को कई मेमू-डेमू ट्रेनें रद्द

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते 9 से 12 जून तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण रेल परिचालन पर व्यापक असर देखने को मिलेगा।
10 और 11 जून को कई यात्री ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे प्रशासन के अनुसार 10 और 11 जून को रायपुर-डोंगरगढ़, डोंगरगढ़-रायपुर सहित कुल आठ मेमू और डेमू यात्री गाड़ियां रद्द रहेंगी। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
कुछ ट्रेनें दुर्ग तक ही सीमित रहेंगी
रायपुर-डोंगरगढ़ और डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर गाड़ियों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित मार्ग की बजाय दुर्ग स्टेशन तक ही संचालित होंगी।
रेलवे की यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।







