रायगढ़

बिना मास्क/फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही।जिला पुलिस ने चलाया अभियान, पिछले 3 दिनों में जिले में 740 लोगों ने भरा जुर्माना…निर्धारित समय के बाद खुले दुकानों पर सीधे होगी सिलिंग की कार्यवाही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा समस्त जिलावासियों को आह्वान किया गया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के विरूद्ध लड़ाई में अपना सहयोग प्रदान कर वर्तमान में सशर्त लॉकडाउन का सभी लोग पूरी तरह पालन करें। अति आवश्यक हो तभी घर से मास्क/फेस कवर के निकलें, व्यापारीगण निर्धारित समय तक ही दुकानें खोलें । वर्तमान में शासन द्वारा बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने को निषेध घोषित किया गया है, जिसका उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही का प्रावधान है । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा सभी थाना प्रभारियों को उनके स्टाफ के साथ चालानी रसीद लेकर बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते पाए जाने वाले व्यक्ति के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं जो अमल में लाई जा रही है। गत तीन दिनों में रायगढ़ शहर एवं तहसीलों में बिना मास्क/फेस कवर के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते पाये गए *740 लोगों को 100-100 रूपये का जुर्माना* भरना पड़ा, यह कार्यवाही अभी भी जारी है । थानों में यह चालानी कार्यवाही हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है, जिनके द्वारा प्रमुख चौक चौराहों पर प्रतिदिन अलग-अलग समय में बगैर मास्क/फेस कवर के घूमते लोगों को चालान किया जा रहा हैं। जिला पुलिस की यह कार्यवाही अग्रिम आदेश तक निरंतर जारी रहेगी । दिनांक 24.07.2020 के शाम जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दल बल के साथ शाम को शहर में पैदल भ्रमण कर व्यवस्था देखे। इस दौरान कुछ दुकानदारों को दुकानों में देखे गये, जिन्हें निर्धारित समय के बाद कार्य पूरी तरह से बंद करने की समझाईश दी गई है। कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीधे प्राथमिकी (FIR) तथा निर्धारित समय के बाद खुली दुकानों पर सीधे सिलिंग की कार्यवाही की जावेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button