छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो शेयर करने वाला बाल अपचारी पकड़ा

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। Raigarh साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो साझा करने वाले एक बाल अपचारी को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर निजी फोटो-वीडियो अलग-अलग चैट ग्रुप में शेयर किए जा रहे थे।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया निजता का उल्लंघन

मामले की शुरुआत 19 मई 2026 को हुई, जब चक्रधरनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा Instagram पर अपलोड और प्रसारित किए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना ने तत्काल धारा 79 बीएनएस, 67-बी आईटी एक्ट और 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

एसएसपी Shashi Mohan Singh के निर्देशन और डीएसपी साइबर Unnati Thakur के सुपरविजन में साइबर टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की पहचान कर उसके संचालक तक पहुंच बनाई गई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि अकाउंट एक 17 वर्षीय विधि के साथ संघर्षरत बालक संचालित कर रहा था।

पूछताछ में कबूला अपराध

19 जून को बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने नाबालिग बालिका और अन्य लोगों से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना तथा बालिका के निजी फोटो-वीडियो कई चैट ग्रुपों में साझा करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया।

किशोर न्यायालय में पेश, भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह

वैधानिक कार्रवाई के तहत बाल अपचारी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।

एसएसपी का संदेश: बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर रखें नजर

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखें और उन्हें सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि बच्चों को अनजान लोगों से ऑनलाइन दोस्ती करने, निजी फोटो-वीडियो साझा करने और व्यक्तिगत जानकारी देने से बचने की सीख देना बेहद जरूरी है।

“सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर बच्चों की निजता और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है।”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button