रायगढ़

वार्ड क्रमांक 26 में अवैध प्लाटिंग की गंगोत्री में धनस्नान की मंशा लिए तीसरा साझेदार बना पंकज,उसकी ही जमीन से मिल रही सड़क..।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंघघोष/रायगढ़:- शहर के अतरमुड़ा क्षेत्र में जारी अवैध प्लाटिंग के खेल में पीड़ित मुहल्ले वासी अब कलेक्टर भीमसिंह और कमिश्नर आशुतोष पांडेय से ही न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं। इस सम्बंध में आज मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर के सामने वाली गली में रहने वाले लोगों ने आपस मे एक बैठक रखी,जिंसमे यह निर्णय लिया कि मुहल्ले में सक्रिय भूमाफियाओं का वे लोग न केवल खुलकर विरोध करेंगे,बल्कि गली के सडक से ट्रेक्टर और ट्रक जैसे भारी वाहनों के आवागमन को रोकते हुए,अपने घरों के आसपास फ्लाई ऐश डस्ट की फिलिंग नही होने देंगे।

आज हुई बैठक में लोगों ने यह भी तय किया कि स्थानीय जमीन दलालों के शह पर शहरी जमीन कारोबारियों को गली में स्थित पुराने हनुमान मंदिर को स्थानांतरित करने नही देंगे,न ही बालसमुंद नाले के पाट पर अवैध कब्जा करने देंगे। जिससे बारिश के दिनों में गली में रहने वाले लोगों की समस्याएं नही बढ़ेंगी।

गौरतलब हो कि दुर्गा मंदिर के सामने वाली गली में स्थानीय भूमाफियाओं के सहयोग पुनः एक बार शहर के रशुखदार जमीन कारोबारियों की तिकड़ी ने बेखौफ होकर तीन एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का काम शुरू किया है। लगभग दस फीट की सकरी गली में अवैध प्लाटिंग के कारण व्यवसायिक वाहनों के नियमित आवाजाही की वजह से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया था। स्थानीय लोगों के बताए अनुसार अवैध प्लाटिंग के इस खेल में सक्रिय लोगों ने पहले 300 रु से 400 रु प्रति वर्गफुट की दर से छोटे-बड़े प्लॉटों को बेचना शुरू किया था। खुद पंकज ने इस गंगोत्री में स्नान करने की इक्छा से कई ग्राहकों को प्लाट दिखाया था। विवाद बढ़ने के बाद अब उन्होंने तरीका बदलते सिर्फ डिसमिल में बड़े प्लॉट काट कर जमीन बेचने की तैयारी शुरू कर दी है।

अवैध प्लाटिंग वाली यह तीन एकड़ भूमि टी.वी. टावर रोड में दुर्गा मंदिर के सामने गली में स्थित है। इन दिनों यहीं अवैध प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही है। खबर है कि अभी लोगों को यहां प्लॉट दिखाकर कई लोगो से एडवांस रकम की राशि भी ली जा चुकी है। लेकिन भूमि पर प्लॉट काटने के पहले जमीन कारोबारियों ने न तो नगर निवेश से अनुमति लेकर भूमि का नक्शा कटवाया न ही राजस्व विभाग और नगर निगम और रेरा से आवश्यक अनुमति ली है। उनका प्रयास है कि वो किसी तरह भूमि को कई टुकड़ों में बेचकर ही लाभ कमा लें। यही वजह है कि उनके द्वारा बड़ी तेजी से भूमि का समतलीकरण का काम किया जा रहा है,भूमि को राखड़ से पाटा गया है और कुछ हरे-भरे पेड़ भी काटे गए हैं। यही नही बालसमुंद नाले से लगी इस भूमि के अंतिम मुहाने पर सीमेंट ईंटो की दीवारें भी बनाई गई है। स्थानीय लोगो और वार्ड पार्षद ने बताया कि इस अवैध प्लाटिंग के काम में जमीन कारोबारी बंटी, पंकज,दिनेश का नाम खुलकर सामने आया है।

जिनके विरुद्ध लिखित शिकायत देने की तैयारी में लगे गली के स्थाई निवासी कलेक्टर रायगढ़ और निगम आयुक्त से न्याय की आस लगाए बैठे हैं।।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button