Uncategorised

रायगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2025 का भव्य आयोजन 2 से 4 नवंबर तक — 25 वर्षों की गौरवगाथा को मिलेगी नई पहचान

Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव-2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। राज्य के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित यह उत्सव छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विविधता को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।

राज्योत्सव का शुभारंभ 2 नवंबर को प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम, पार्किंग, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राज्योत्सव में 40 से अधिक विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें राज्य की ग्रामीण समृद्धि, औद्योगिक प्रगति, सामाजिक विकास और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

हर दिन शाम 6 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें नृत्य, संगीत और लोककला की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दर्शकों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता से रूबरू कराएंगी।

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को आयोजन की जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं—

  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग प्रदर्शनी की जिम्मेदारी निभाएँगे।
  • वन विभाग बांस-बल्ली की व्यवस्था करेगा, जबकि लोक निर्माण विभाग मंच और पंडाल की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।
  • विद्युत विभाग एवं पीडब्ल्यूडी विद्युत और जनरेटर की व्यवस्था संभालेंगे।
  • जिला सेनानी को फायर ब्रिगेड की जिम्मेदारी दी गई है।
  • जिला शिक्षा अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन करेंगे।
  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चिकित्सा दल, एम्बुलेंस और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था करेंगे।
  • राजस्व विभाग को मंच और बैठक व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button