रायगढ़

अंडर 14 क्रिकेट मे जिले के 4 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय टूर्नामेंट मे  चयन….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-30.10.24-बीसीसीआई द्वारा संचालित सीएससीएस के निर्देश पर जिला किक्रेट संघ ने अंडर 14 की टीम प्लेट ग्रुप प्रतियोगिता हेतु टीम दुर्ग भेजी थी। जिसमें शानदार प्रदर्शन के बदौलत जिले के 4 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय एलिट प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर-14 प्लेट ग्रुप मे रायगढ़ की टीम ने बिलासपुर की टीम को हराया था जिसमे शानदार प्रदर्शन की बदौलत 4 खिलाड़ी का चयन एलिट ग्रुप के प्लेट कम्बाइंड टीम मे चुना गया है। जिसमें अंकुश कुमार,कप्तान युवराज यादव,उपकप्तान चंद्रभूषण साहू व अनूप चौबे शामिल है।

सचिव रामचन्द्र शर्मा ने ये भी बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी दीपावली के बाद एलिट मैचों के लिए कांकेर रवाना होंगे जहां 5 नवंबर से एलिट प्रतियोगिता खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता 1 दिवसीय टेस्ट मैच के आधार पर होगी। इसमें सभी खिलाड़ी अपना आधार कार्ड,कलर ड्रेस व कीट लेकर 4 नवंबर को रवाना होंगे। इन खिलाडिय़ों के चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय,सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक,पंकज बोहिदार,संतोष मिश्रा,महेश्वर मिश्रा,जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया,महेश वर्मा,कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा,महेन्द्र साव,राजा गोरख,अभिषेक गुप्ता,शानू भयानी,हिमांशु चावड़ा,महेश दधीचि,चंद्रेश यादव,संतोष गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button