Uncategorised

रायगढ़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘भारत पदयात्रा’ और सांसद खेल महोत्सव की तैयारी तेज

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायगढ़ । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी ‘भारत पदयात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को प्रबल बनाना है।

रायगढ़ जिले में यह पदयात्रा 12 नवंबर 2025 को घरघोड़ा से प्रारंभ होकर तमनार में संपन्न होगी। इसी कड़ी में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भी ग्रामीण स्तर से लेकर संसदीय क्षेत्र स्तर तक किया जाएगा, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

इच्छुक प्रतिभागी 27 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन कर अपने पसंदीदा खेल का चयन करते हुए पंजीयन कर सकते हैं।

आयोजन की तैयारियों को लेकर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने आज जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक विकासखंड से कम से कम 5 हजार प्रतिभागियों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पंजीयन कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने पर जोर दिया ताकि आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

बैठक में नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जनपद अध्यक्ष धरमजयगढ़ श्रीमती लीनव राठिया, श्री अरुणधर दीवान, श्री नरेश पंडा, श्री सत्यानंद राठिया, श्री जगन्नाथ पाणिग्राही, श्री विकास केडिया, श्री पवन शर्मा, श्री धनराज मरकाम (डिप्टी कलेक्टर प्रभारी सहायक संचालक रायगढ़), श्री प्रवीण कुमार भगत (एसडीएम धरमजयगढ़), श्री जीवन लाल नायक, श्री कौशल ठेठवार (प्रभारी खेल अधिकारी सारंगढ़), श्री सुनील निराला (खेल विभाग, जशपुर) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांसद खेल महोत्सव की समय-सारणी इस प्रकार है —

संकुल स्तर : 27 अक्टूबर से 6 नवंबर 2025

विकासखंड स्तर : 17 से 22 नवंबर 2025

जिला स्तर : 8 से 12 दिसंबर 2025

संसदीय क्षेत्र स्तर : 22 से 25 दिसंबर 2025

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button