छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई: अमित शाह ने की CM साय और डिप्टी CM विजय शर्मा की खुलकर तारीफ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया | शहीद आकाश राव के परिवार से मिले गृह मंत्री

रायपुर: नक्सल मुक्त भारत का संकल्प फिर दोहराया
छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार के नक्सल विरोधी प्रयासों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने के अपने संकल्प पर अडिग है।

I-Hub उद्घाटन में बोले शाह: ‘नक्सलवाद की उलटी गिनती शुरू’
नवा रायपुर में आयोजित आई-हब के उद्घाटन समारोह में अमित शाह ने कहा, “मैंने पहले भी कहा था और आज फिर कह रहा हूं कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। हमारे सुरक्षा बलों की वीरता और छत्तीसगढ़ सरकार की रणनीति इस लक्ष्य को संभव बनाएगी।”

CM साय और डिप्टी CM विजय शर्मा को बताया निर्णायक नेतृत्वकर्ता
गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता मिल रही है। उन्होंने रुकी हुई कार्रवाइयों को फिर से तेज करने और आत्मसमर्पण नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्य सरकार की पीठ थपथपाई।

‘बातचीत नहीं, आत्मसमर्पण चाहिए’ – शाह
शाह ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा, “सरकार पर भरोसा करो, हथियार छोड़ो और मुख्यधारा में शामिल होकर राज्य के विकास में भागीदार बनो। इसके लिए किसी भी बातचीत की जरूरत नहीं है।” उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार द्वारा दी जा रही पुनर्वास नीतियों का लाभ उठाने का आग्रह भी किया।

शहीद ASP आकाश राव को श्रद्धांजलि, परिजनों से मुलाकात
अपने दौरे के दौरान अमित शाह ने नक्सलवाद से लड़ते हुए शहीद हुए सुकमा के एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे के परिवार से मुलाकात की। शाह ने इस मौके पर कहा, “शहीदों के बलिदान को बेकार नहीं जाने देंगे। मोदी सरकार 2026 तक भारत को नक्सलवाद से मुक्त करके सभी अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देगी।”

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button