77वें गणतंत्र दिवस की भव्य परेड आज कर्तव्य पथ पर, मोबाइल पर घर बैठे ऐसे देखें लाइव

26 जनवरी 2026 को देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड होगी. इस परेड में भारत की ताकत, परंपरा और तरक्की की झलक देखने को मिलेगी. गणतंत्र दिवस पर होने वाली भव्य परेड को हजारों की संख्या में लोग देखने आते हैं. ऐसे में अगर आप परेड देखने नहीं जा सकते हैं, तो चिंता न करें. आप इस परेड को घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर लाइव देख सकते हैं.
आज 26 जनवरी 2026 को देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी देश की राजधानी नई दिल्ली का कर्तव्य पथ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा. हर बार की तरह इस बार भी कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन होने वाला है. इस आयोजन को पूरा देश गर्व के साथ देखता है. इस परेड में भारत की सैन्य ताकत, कल्चरल डायवर्सिटी और टेक्नोलॉजिकल प्रगति की झलक एक साथ दिखाई देती है. परेड सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी. इसको आप Z News के साथ दूरदर्शन पर भी लाइव देख सकते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे परेड को लाइव कैसे देख सकते हैं.
कितने बजे शुरू होगी परेड
हर साल हजारों लोग इस ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों से देखने के लिए कर्तव्य पथ पहुंचते हैं. नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. अगर आप परेड देखने कर्तव्य पथ पर जा रहे हैं, तो आपको जांच और प्रवेश नियमों के कारण थोड़ा पहले जाना होता है. यहां आपको अलग-अलग राज्यों की झांकियों के साथ सशस्त्र बलों की टुकड़ियां और देश के कई सैन्य इक्विपमेंट दिखाई देते हैं.
क्यों खास है इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह?
इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह कई मायनों में काफी खास होने हैं. इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘वंदे मातरम’ रखी गई हैं. इस थीम का चयन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चुना है. इस परेड में आपको ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ वाली विशेष झांकी भी देखने को मिलेगी.
कौन होगा परेड में मुख्य अतिथि?
मंत्रालय के द्वारा जारी बयान के अनुसार 77वें गणतंत्र दिवस परेड में इस बार मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय यूनियन के दो शीर्ष नेता शामिल होंगे. इसमें यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का नाम हैं. उर्सुला वॉन डेर लेयेन शनिवार से ही भारत में पहुंच चुकी हैं. परेड में मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय यूनियन के नेताओं की उपस्थिति को भारत-ईयू संबंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा है.
शहीदों को नमन से होगी शुरुआत
समारोह की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं. इसके बाद मुख्य कार्यक्रम कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ेगा. राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण गर्व से भर जाएगा. यही वह पल होता है, जब हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है.












