रायगढ़

पूंजीपथरा पुलिस तीन दिनों में 465 व्यक्तियों पर की मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही,चालकों से ₹93,000 का जुर्माना वसूला…..।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में मिले निर्देशों के अनुरूप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यातायात व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 28 से 30 दिसम्बर तक अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है। परिवहन विभाग व यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के अतिरिक्त सभी थानाक्षेत्र में यह कार्यवाही पूर्व दिशा निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक मनीष नागर एवं स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौंक-चौराहों पर दुपहिया, तीन पहिया एवं भारी वाहनों पर पिछले तीन दिनों 465 व्यक्तियों पर नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई है जिसमें ₹93,000 जुर्माना चालकों से वसूल किया गया है जिसे शासन के खाते में जमा कराया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button