Uncategorised

21 से 23 जुलाई तक रायगढ़ में होगा ‘कौशल तिहार 2025’, हेल्थ सेक्टर में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण, रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में 21 से 23 जुलाई 2025 तक कौशल तिहार 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित या प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है।

इस वर्ष प्रतियोगिता के लिए राज्य कार्यालय द्वारा निर्धारित 10 क्षेत्रों में से रायगढ़ जिले के लिए जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (हेल्थ केयर सेक्टर) का चयन किया गया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं के व्यावसायिक कौशल को मंच प्रदान करना और उन्हें राज्य स्तरीय स्तर तक प्रोत्साहित करना है।

प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। यह आयोजन युवाओं के लिए न केवल कौशल प्रदर्शन का मंच है, बल्कि उनके करियर को नई दिशा देने का अवसर भी प्रदान करता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button