Uncategorised

Nepal Violence : भारत-नेपाल सीमा पर तनाव, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Advertisement

काठमांडू। भारत-नेपाल सीमा के पास हिंसा की घटना के बाद नेपाल के सुनसरी जिले में प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। सहायक मुख्य जिला अधिकारी चेतराज बराल ने इसकी जानकारी दी है।

दो समुदायों के बीच झड़प के बाद बिगड़े हालात

जानकारी के अनुसार, नेपाल के दक्षिणी हिस्से में स्थित सुनसरी जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया, जिसके चलते प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े।

कई इलाकों में कर्फ्यू लागू

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेपाल प्रशासन ने सुनसरी और सिराहा जिलों के संवेदनशील इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया है। पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात कर हालात पर नजर रखी जा रही है।

हिंसा में अब तक कई घटनाएं सामने आईं

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में नेपाल के विभिन्न हिस्सों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, पथराव और पुलिस के साथ झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है।

राष्ट्रपति ने शांति बनाए रखने की अपील की

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने हिंसा पर चिंता जताते हुए लोगों से सामाजिक, धार्मिक और जातीय सौहार्द बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की है।

भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

नेपाल में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बिना पहचान पत्र के प्रवेश पर रोक जैसे एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button