Uncategorised

रायगढ़ : जन्माष्टमी मेले के मीना बाजार में जलपरी शो और अश्लील कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शहर में लगने वाले मीना बाजारों में इस बार जलपरी शो सहित किसी भी प्रकार के अश्लील कार्यक्रम पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय हिंदू संगठनों की आपत्ति और नगर निगम व प्रशासन के संयुक्त अभिमत के बाद लिया गया।

एसडीएम महेश कुमार शर्मा ने मीना बाजार आयोजकों को सख्त शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि:

जलपरी शो पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

कोई भी अश्लील या उत्तेजक विज्ञापन या प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।

पिछले वर्ष मीना बाजार में आयोजित जलपरी शो को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों ने विरोध जताया था। उनका आरोप था कि शो के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही, अराजक तत्वों की उपस्थिति से माहौल बिगड़ने की आशंका जताई गई थी।

नगर निगम आयुक्त द्वारा भेजे गए अभिमत में भी यह स्पष्ट किया गया कि मीना बाजार में संवेदनशीलता और सामाजिक मर्यादा का पालन आवश्यक है। निगम की शर्त संख्या 16 के अनुसार, ऐसे किसी भी कार्यक्रम पर रोक जरूरी है जो अश्लीलता फैलाए या सामाजिक शांति में बाधा बने।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button