Uncategorised
ICICI बैंक ने नए सेविंग्स अकाउंट के लिए मिनिमम एवरेज मंथली बैलेंस 50,000 रुपये किया

ICICI बैंक ने मिनिमम एवरेज मंथली बैलेंस (MAMB) की राशि में बड़ा बदलाव किया है। अब नए सेविंग्स अकाउंट में ग्राहकों को हर महीने औसतन 50,000 रुपये का बैलेंस बनाए रखना होगा। पहले यह सीमा 10,000 रुपये थी।
बैंक के अनुसार, यह नया नियम 1 अगस्त 2025 से या उसके बाद खोले जाने वाले सभी नए सेविंग्स अकाउंट पर लागू होगा। खासतौर पर मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहकों के लिए यह औसत मासिक बैलेंस की नई अनिवार्यता होगी।
मिनिमम एवरेज मंथली बैलेंस का मतलब है, वह न्यूनतम शेष राशि जो आपको पूरे महीने में औसतन अपने खाते में रखनी होती है। तय सीमा से कम बैलेंस होने पर बैंक जुर्माना वसूल सकता है।












