Uncategorised

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह: निमंत्रण पत्रों पर ऑपरेशन सिंदूर और चिनाब पुल की छवि

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार समारोह के आधिकारिक निमंत्रण पत्रों पर भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो और विश्व प्रसिद्ध चिनाब पुल की आकृति प्रमुखता से अंकित की गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किला परिसर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को भी विशेष रूप से याद किया जाएगा और उसका जश्न मनाया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि समारोह के दौरान लाल किला परिसर स्थित ज्ञानपथ पर लगाए गए ‘व्यू कटर’ पर भी ऑपरेशन सिंदूर का लोगो प्रदर्शित होगा। मंत्रालय ने बताया कि निमंत्रण पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी किए गए हैं। इनमें दाएं ऊपरी कोने पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और निचले हिस्से पर विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब पुल की आकृति छपी हुई है, जो ‘नए भारत’ के उदय का प्रतीक मानी जा रही है।

गौरतलब है कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए नरसंहार के जवाब में 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इसी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button