स्वतंत्रता दिवस वीकेंड: देशभक्ति और एक्शन से सजी नई फ़िल्में व वेब सीरीज़ रिलीज़

स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का भरपूर इंतज़ाम है। ओटीटी प्लेटफॉर्म से लेकर सिनेमाघरों तक, देशभक्ति, एक्शन और थ्रिलर कहानियों से सजे कई नए कंटेंट रिलीज़ हो चुके हैं। प्रेरक मिलिट्री ड्रामा से लेकर हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्मों तक, इस बार दर्शकों के पास चुनने के लिए कई बड़े विकल्प मौजूद हैं।
ओटीटी रिलीज़:
सेना: गार्जियंस ऑफ द नेशन (Amazon MX Player)
TVF का पहला मिलिट्री एक्शन ड्रामा, जिसमें विक्रम सिंह चौहान और शर्ली सेतिया मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक आर्मी ऑफिसर कैप्टन कार्तिक शर्मा की है, जो कश्मीर में आतंकवादियों से जूझते हुए अपनी हिम्मत और देशभक्ति का परिचय देता है। यह शो 13 अगस्त से उपलब्ध है।
कोर्ट कचहरी (SonyLIV)
एक पांच एपिसोड वाली लीगल कॉमेडी-ड्रामा, जिसमें पवन मल्होत्रा और आशीष वर्मा अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहानी वकालत, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पीढ़ियों के बीच टकराव को हास्य और भावनाओं के साथ पेश करती है।
सारे जहां से अच्छा (Netflix)
प्रतीक गांधी और तिलोत्तमा शोम अभिनीत छह एपिसोड वाली थ्रिलर सीरीज़, जो देशभक्ति और रोमांच का संगम है। 13 अगस्त को रिलीज हुई यह सीरीज़ स्वतंत्रता दिवस पर दर्शकों को रोमांचक अनुभव दे रही है।
सिनेमाघर रिलीज़:
वॉर 2 (14 अगस्त से)
YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी, जिसमें ऋतिक रोशन, Jr NTR और कियारा आडवाणी नज़र आएंगे। अयान मुखर्जी निर्देशित यह फिल्म देशभक्ति और धांसू एक्शन का बड़ा पैकेज है।
कुली (14 अगस्त से)
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर में रजनीकांत, नागार्जुन, आमिर खान और श्रुति हासन मुख्य किरदार में हैं। फिल्म तस्करी और अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है और शानदार स्टारकास्ट के चलते पहले ही चर्चा में है।
कुल मिलाकर, इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर दर्शकों को ओटीटी और सिनेमाघरों में देशभक्ति से लेकर रोमांच और एक्शन का हर रंग देखने को मिलेगा।












