Uncategorised

रजनीकांत की ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तीन दिन में 158 करोड़ की कमाई

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चेन्नई। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। मल्टी-स्टारर इस फिल्म में रजनीकांत के साथ आमिर खान, उपेंद्र और नागार्जुन जैसे बड़े सितारे भी नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म पैन-इंडिया स्तर पर जबरदस्त चर्चा में है।

ओपनिंग कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड
‘कुली’ ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये की कमाई कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना लिया।

दूसरे दिन (स्वतंत्रता दिवस) कलेक्शन – 54.75 करोड़ रुपये

तीसरे दिन की कमाई – 38.50 करोड़ रुपये

सिर्फ तीन दिनों में फिल्म का घरेलू कलेक्शन 158.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस तरह ‘कुली’ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ (147.75 करोड़ रुपये) के नाम था।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी जबरदस्त
375 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के दो दिन में ही 245 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमा लिए थे। तीसरे दिन का आंकड़ा जोड़ने पर फिल्म अपने बजट का लगभग 75% रिकवर कर चुकी है।

साउथ से नॉर्थ तक छाया मल्टी-स्टारर फॉर्मेट
फिल्म की ताकत सिर्फ रजनीकांत की करिश्माई मौजूदगी ही नहीं, बल्कि इसका मल्टी-स्टारर अंदाज़ भी है। तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सिनेमा के बड़े कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म ने साउथ के साथ-साथ नॉर्थ इंडिया में भी जबरदस्त पकड़ बना ली है।

‘कुली’ ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया बॉक्स ऑफिस बेंचमार्क सेट कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button