Uncategorised

रायगढ़ : श्री गौरी शंकर मंदिर के  “महराज” दिनेश शर्मा का निधन, रायगढ़ मे में शोक लहर

Advertisement

रायगढ़ : शहर के सुप्रसिद्ध श्री गौरी शंकर मंदिर से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी स्वर्गीय जयराम शर्मा के द्वितीय पुत्र और श्रद्धालुओं के बीच “भाई महराज” के नाम से प्रसिद्ध दिनेश शर्मा का आज सुबह 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

दिनेश शर्मा लंबे समय से मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपनी सरल व विनम्र स्वभाव के कारण लोगों के बीच विशेष पहचान रखते थे। वे अपने पीछे पुत्र स्वामी शर्मा, एक पुत्री तथा संपूर्ण परिवार को छोड़ गए हैं।

उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार प्रातः 10 बजे मंदिर चौक स्थित उनके आवास से प्रारंभ होगी, जिसमें परिवारजन, श्रद्धालु और शहरवासी अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

दिनेश शर्मा के निधन से पूरे धार्मिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button