Uncategorised

40वें चक्रधर समारोह की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, रामलीला मैदान में बन रहा विशाल डोम और मंच

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। 27 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित होने वाले 40वें चक्रधर समारोह की तैयारियां रामलीला मैदान में जोरों पर हैं। कार्यक्रम स्थल पर विशाल डोम और मंच का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव और सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर चतुर्वेदी ने डोम पंडाल और सेक्टरवार बैठक व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने लाइटिंग, मंच की तैयारी, प्रवेश द्वार, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। कलाकारों के लिए ग्रीन रूम में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थल की नियमित सफाई और बारिश की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इसके अलावा उन्होंने समारोह में प्रस्तुति देने आने वाले कलाकारों के आवास और ठहरने के प्रबंध पर भी चर्चा की। साथ ही कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता स्थल पर मंच और मुकाबलों के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरे किए जाएं और जिन अधिकारियों को मंचीय व्यवस्था व कलाकारों से समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है वे अपनी तैयारियां शीघ्र पूरी कर लें।

निरीक्षण के दौरान एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर रवि राही, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप, तहसीलदार शिव डनसेना, जिला शिक्षाधिकारी डॉ. के.व्ही. राव, डीपीओ एल.आर. कच्छप, खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

चक्रधर समारोह रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसमें शास्त्रीय संगीत, नृत्य, रंगमंच सहित पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। इस वर्ष समारोह का 40वां संस्करण होने जा रहा है, जिसके लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button