Uncategorised

जौनपुर : जन्माष्टमी कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, 9 पुलिसकर्मी निलंबित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जन्माष्टमी के अवसर पर बदलापुर कोतवाली परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में अशोभनीय और अश्लील गीतों पर नृत्य किया गया, जिससे मामला विवादों में आ गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने बदलापुर थाना प्रभारी को निलंबित कर जांच एसपी सिटी को सौंपी। जांच रिपोर्ट आने के बाद दो उपनिरीक्षकों सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि यह अनुचित डांस 16 अगस्त को जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान हुआ था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन और नैतिक आचरण को बनाए रखने के लिए की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button