Uncategorised
रायगढ़: ट्रेलर पार्किंग में संदिग्ध हालात में चालक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़: ट्रेलर पार्किंग में संदिग्ध हालात में चालक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक ट्रेलर चालक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड गारे पेलमा 4/7 करवाही, बजरमुडा स्थित ट्रेलर पार्किंग में वाहन क्रमांक CG 04 NV 6898 के चालक विजय कुमार (निवासी मध्य प्रदेश) का शव उसी ट्रेलर के नीचे पाया गया।
माना जा रहा है कि रात में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। घटना की खबर मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।












