Uncategorised
दिल्ली के 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस सतर्क
दिल्ली के 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस सतर्क

दिल्ली में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि करीब 50 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। इनमें नजफगढ़ और मालवीय नगर स्थित स्कूल भी शामिल हैं, जहां ई-मेल के जरिए विस्फोटक लगाने की बात कही गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि अब तक किसी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल्ली के कई स्कूल और कॉलेजों को इस तरह की धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं। हाल ही में सोमवार को मिली धमकी में पैसों की भी मांग की गई थी। लगातार मिल रही धमकियों ने स्कूल प्रशासन और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।












